News

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-619/2022 धारा 223, 224 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त लल्लू केवट पुत्र राम विचार निवासी कोटा टोला नवटोलिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 03.09.2024 को माननीय न्यायालय ए0एम0 द्वितीय सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को धारा 224 भादवि में 02 वर्ष का कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। तथा अर्थदण्ड न अदा करने पर 10 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जेल में बितायी गयी अवधि उक्त सजा में समायोजित की जाएगी।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :