
अपना दल नेता शितल हर मे बाटे कंबल पहाड़ी विकासखंड 98 में गरीबों को बांटा गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पहाड़ी विकास खंड के ग्राम भोजपुर पहाड़ी में बुधवार को बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड के मद्देनजर अपना दल एस द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद और अपना दल एस के नेता दुर्गेश पटेल ने असहाय लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए। कुल 98 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। इस अवसर पर अपना दल के लोकप्रिय युवा नेता दुर्गेश पटेल ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण ठंड में किसी जरूरतमंद को सहारा देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हम सभी को अपनी सामर्थ्य अनुसार समाज के वंचित वर्ग की मदद के लिए आगे आना चाहिए।” कंबल पाकर लाभार्थियों ने राहत महसूस की। एक लाभार्थी ने बताया कि इस ठिठुरती ठंड में यह कंबल उनके लिए बहुत सहायक सिद्ध होगा। इस कार्य को अस्थानिक लोगों सराहनीय की अपना दल यस संकल्प लिए हर ठंडी में ऐसा ही गरीबों को सहयोग में हमेशा रहेगा