• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा व 4000/- नकदी बरामद

थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा व 4000/- नकदी बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम ककुरी वारपोखर के पास से अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र रामजन्त निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं.07 नेहरू नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 44 वर्ष को पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से एक प्लास्टिक की थैली में 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा तथा ₹4000/- नगद बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0–183/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

अशोक कुमार पुत्र रामजन्त निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं.07 नेहरू नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 44 वर्ष।

 

बरामदगी का विवरण-

1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा तथा ₹4000/- नगद बरामद।

 

पुलिस टीम का विवरण-

01- उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

02- हे0का0 कैलाश यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

03- हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

04- का0 शिवराज, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .