
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में हयात नगर रेलवे ट्रैक के पास एक मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया है। पीड़ित सतीश कुमार भारती, जो ऊंचडीह, सोनाई निवासी ज्ञानचंद भारती के पुत्र हैं, ने बताया कि तीन-चार लड़कों के एक गिरोह ने उनका मोबाइल छीन लिया था। आरोपियों ने मोबाइल छीनने के बाद उनके बैंक खाते से पैसे निकालने का भी प्रयास किया। सतीश कुमार भारती ने स्वयं आरोपियों का पीछा किया। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की। लोगों की सहायता से एक लड़के को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी मोबाइल लेकर मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पुलिस का लक्ष्य अन्य आरोपियों की पहचान करना और चोरी हुए मोबाइल को बरामद करना है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र बताया पकड़े गए आरोपियों को खिलाफ कार्रवाई होगी और अन्य जो आरोपियों जल्द गिरफ्तार किया जाएगा