• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बारिश के बीच रेलवे अंडरपास में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस व पिकअप, अटक गई लोगों की सांसें“`

बारिश के बीच रेलवे अंडरपास में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस व पिकअप, अटक गई लोगों की सांसें“`


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया सीएचपी के पास स्थित रेलवे अंडरपास में बस और पिकअप फंसने से लोगों में आक्रोश है। इसको प्रशासनिक लापरवाही बताया जा रहा है।

 

 

 

 

 

सोनभद्र जिले में मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया सीएचपी के पास स्थित रेलवे अंडरपास में कई फीट पानी भर गया है। जलभराव इतना ज्यादा हुआ कि वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे एक रोडवेज बस और पिकअप वाहन फंस गए। अंडरपास में जलभराव के कारण बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। लोग भय के बीच मदद का इंतजार करते रहे। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलभराव के कारण कई गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं। सोशल मीडिया पर अंडरपास में फंसे वाहनों का वीडियो वायरल हो गया, जिसे लेकर लोग प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि रेलवे अंडरपास की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .