• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
केशार के सेमरहवा जंगल में 30-40 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, टमाटर-मिर्च की हो रही खेती

केशार के सेमरहवा जंगल में 30-40 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, टमाटर-मिर्च की हो रही खेती


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

चंदौली-सोनभद्र सीमा से सटे केशार क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरवार गांव के कुछ लोगों द्वारा नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत केशार में राजा बांध के ऊपर स्थित सेमरहवा जंगल क्षेत्र की करीब 30 से 40 बीघा वन भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया है। कब्जाई गई भूमि पर वर्तमान समय में टमाटर, मिर्च समेत विभिन्न सब्जियों की खेती किए जाने की बात सामने आ रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में सिकरवार गांव के कुछ लोगों को जंगल से सटी भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि इसी पट्टे की आड़ में धीरे-धीरे आसपास की वन भूमि को भी अपने कब्जे में लेकर खेती शुरू कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित पट्टा अब निरस्त हो चुका है, इसके बावजूद कथित कब्जा हटाया नहीं गया और भूमि पर लगातार कृषि कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन भूमि पर लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे वन क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम से मौके की पैमाइश कराने तथा यदि भूमि वन विभाग की पाई जाती है तो अवैध कब्जा हटाकर वन भूमि को सुरक्षित कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वन भूमि पर अतिक्रमण का दायरा और बढ़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने और अभिलेखों की जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। संबंधित विभाग की जांच और स्थलीय सत्यापन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .