• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपी-बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ी, खुफिया इकाइयां भी अलर्ट

यूपी-बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ी, खुफिया इकाइयां भी अलर्ट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। यूपी-बिहार सीमा पर खास सतर्कता बरती जा रही है। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस और एलआईयू टीम ने नगर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।नगर रॉबर्ट्सगंज स्थित बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एलआईयू टीम ने यात्रियों के हैंडबैग, लगेज, पार्सल व संदिग्ध पैकेटों की बारीकी से तलाशी ली। प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर और पार्किंग स्थल पर विशेष सतर्कता बरती गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन के साथ आवश्यक पूछताछ भी की –

 

नगर रॉबर्ट्सगंज स्थित बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एलआईयू टीम ने यात्रियों के हैंडबैग, लगेज, पार्सल व संदिग्ध पैकेटों की बारीकी से तलाशी ली। प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर और पार्किंग स्थल पर विशेष सतर्कता बरती गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन के साथ आवश्यक पूछताछ भी की गई।

 

सी क्रम में यूपी-बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने बैरियर, मुख्य मार्ग, अंतरराज्यीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्रों में वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को त्योहारों पर सतर्क रहने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील की।

सीओ सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि यह केवल चेकिंग अभियान नहीं, बल्कि स्पष्ट संदेश है कि पुलिस किसी भी असामाजिक गतिविधि या सुरक्षा में सेंध को बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं, एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त और निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि जिले के लोग निश्चिंत होकर पर्व मना सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .