• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अहरौरा पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी दो गो-तस्करों को किया गिरफ्तार

अहरौरा पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी दो गो-तस्करों को किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अहरौरा पुलिस ने गो-तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहे 20-20 हजार रुपये के इनामी दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन बर्मा के निर्देश पर इनामी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को अहरौरा पुलिस टीम ने जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाए जा रहे 21 गोवंशों को बरामद किया था। इस दौरान एक गो-तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो अन्य गो-तस्कर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-287/2025 के तहत धारा 109 बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम, 3/5ए/8 गोवध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20-20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अहरौरा पुलिस ने मंगलवार को भक्शी नदी मोड़ के पास से दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनेश्वर विश्वकर्मा (55 वर्ष), निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चंदौली, हाल पता स्माइलपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार तथा सचाऊ बिंद (39 वर्ष), निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर, हाल पता मेड़रिया थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय/जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक सुनील कुमार के साथ कृष्ण कुमार सिंह, रामदरश यादव, श्यामलाल यादव, मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिंह, आशीष कुमार राय, नरेंद्र सिंह, रामदुलार यादव, अमरेश प्रताप एवं चंदन कुमार की अहम भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .