• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एडिशनल सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण सुधार के निर्देश दिए

एडिशनल सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण सुधार के निर्देश दिए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ मीरजापुर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सोमवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. यू.बी. चौहान ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया और एक चिकित्सक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। निरीक्षण टीम में उनके साथ मुफ्तीगंज सीएचसी के एचईओ जुलू सोनकर भी शामिल रहे

निरीक्षण दल ने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम का भ्रमण किया। एडिशनल सीएमओ ने परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था देख संतोष व्यक्त किया। उन्होंने फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया

डॉ. चौहान ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसी दौरान उन्होंने एक चिकित्सक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी भी जताई।

निरीक्षण के दौरान राजगढ़ सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार कश्यप ने उच्चाधिकारियों को केंद्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की व्यापक आबादी और गर्भवती महिलाओं की सुविधा का हवाला देते हुए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की तत्काल आवश्यकता बताई

साथ ही, उन्होंने एक स्थाई महिला चिकित्सक की नियुक्ति की भी मांग रखी, ताकि क्षेत्रीय महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल या निजी केंद्रों के चक्कर न काटने पड़ें।

एडिशनल सीएमओ डॉ. यू.बी. चौहान ने बताया, “मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता जांची जा रही है। राजगढ़ सीएचसी में व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गईं। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा रखी गई मांगों को शासन और उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

इस औचक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि, टीम ने कुल मिलाकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाकर कर्मियों की सराहना की। इस दौरान अस्पताल के अन्य कर्मचारी और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .