• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गर्लफ्रेंड पर खर्च और महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे बैटरी चोरी, अदलहाट पुलिस ने चार शातिरों को दबोचा

गर्लफ्रेंड पर खर्च और महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे बैटरी चोरी, अदलहाट पुलिस ने चार शातिरों को दबोचा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 24 बैटरियों और एक पिकअप वाहन के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने और गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए बैटरियां चोरी करते थे।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ को शनिवार रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में चोरी का सामान लादकर कुछ लोग अदलहाट-इमलियाचट्टी नहर मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह, विजय कुमार राय, आनंद यादव, अरुण यादव तथा कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, विजयदीप सिंह और दारा यादव की टीम तत्काल सक्रिय हो गई।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा नए पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से एक बैटरी बरामद हुई। इसके बाद चारों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बैटरी चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर अहरौरा क्षेत्र में छिपाकर रखी गई अन्य चोरी की बैटरियां भी बरामद की गईं। कुल 24 चोरी की बैटरियां और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .