• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चार बच्चों की मां से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई शुरू 

चार बच्चों की मां से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई शुरू 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब तीन बजे उसका पति और बेटा एक शादी समारोह में गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका दूर का भतीजा विदेश बियार पुत्र रामप्रकाश निवासी चपकी घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को असनहर कारीडाड़ आश्रम तिराहे के पास से आरोपी विदेश कुमार (31) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-0096/2026 के तहत धारा 64(1), 333, 352 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .