• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अष्टभुजा मंदिर के पास किशोर से मारपीट का आरोप, पुलिस पर आईफोन व 26 हजार रुपये लेने की शिकायत; एसपी ने दिए जांच के आदेश

अष्टभुजा मंदिर के पास किशोर से मारपीट का आरोप, पुलिस पर आईफोन व 26 हजार रुपये लेने की शिकायत; एसपी ने दिए जांच के आदेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर, 28 मार्च 2026।

जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अष्टभुजा मंदिर के पास एक किशोर के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और लूटपाट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर पिटाई के साथ उसका आईफोन और 26 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़ित किशोर, जो गोपालपुर मड़गुड़ा का निवासी है, ने बताया कि उसकी अष्टभुजा मंदिर के पास चूड़ी-कंगन की दुकान है। आरोप है कि 25 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल उसकी दुकान पर पहुंचे और पंखा लगाने को लेकर आपत्ति जताने लगे। किशोर के अनुसार, उसने यात्रियों की सुविधा के लिए पंखा लगाने की बात कही, जिस पर पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे।

गाली देने का विरोध करने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा और जबरन चौकी ले गए, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस चौकी में उसे करीब 24 घंटे तक रखा गया और इस दौरान भी प्रताड़ित किया गया। छोड़ते समय धमकी दी गई कि यदि किसी से शिकायत की तो उसे करंट लगाकर जान से मार दिया जाएगा।

किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई के दौरान उसका आईफोन और दिनभर की कमाई के 26 हजार रुपये भी छीन लिए।

शुक्रवार को पीड़ित ने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। सोहन श्रीमाली ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अब पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .