• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग में 19 का चालान

महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग में 19 का चालान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग में 19 का चालानमीरजापुर। थाना अदलहाट पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने, दुष्कर्म और धर्म संपरिवर्तन के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 19 व्यक्तियों का चालान किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को एक महिला ने अपने पति समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना, जबरन नकाब पहनाने का दबाव, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना अदलहाट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई के क्रम में 26 मार्च को उपनिरीक्षक रामसूरत यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर समदपुर हाइवे के पास से आरोपी अरमान पुत्र इंसाफ खां निवासी शाहपुर, थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर 19 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की। थानावार कार्रवाई में कोतवाली कटरा से 1, विन्ध्याचल से 2, कोतवाली देहात से 1, चुनार से 1, अदलहाट से 3, लालगंज से 2, हलिया से 1, सन्तनगर से 2 तथा राजगढ़ से 6 व्यक्तियों का चालान किया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .