
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.09.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-310/2025 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.09.2025 को उप निरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से संबंधित सम्बन्धित अभियुक्त रोहित प्रजापति पुत्र स्व0 बबलू प्रजापति निवासी कचरिया अमरावती चौराहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2-थाना अदलहाट पुलिस द्वारा बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.07.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-237/2025 धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.09.2025 को उप निरीक्षक विजय कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से घटना से संबंधित सम्बन्धित अभियुक्त विपिन पाण्डेय पुत्र स्व0 राजेश्वर पाण्डेय निवासी मूजडीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,61(1),352,351(3) बीएनएस व ¾(1) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. थाना कछवां पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कछवां पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 12.09.2025 को थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारण्टी 1.मारूत नन्दन पाठक पुत्र कृपाशंकर पाठक निवासी गोतवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर, 2. गुलाब पटेल उर्फ गुलाम पुत्र जवाहिर पटेल निवासी जमुआ थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 3. देवानन्द पुत्र घुरेलाल निवासी रामापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4. थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 12.09.2025 को थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मेवालाल पुत्र लफोरी निवासी पथरहा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*5. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 12.09.2025 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी वीरेन्द्र चौरसियां पुत्र रमाशंकर चौरसियां निवासी बबुरा खुर्द थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*6.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 14 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0देहात-03
थाना पड़री-01
थाना कछवां-01
थाना चुनार-02
थाना जिगना-03
थाना ड्रमण्डगंज-01
थाना मड़िहान-01
थाना अहरौरा-02