• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तारथाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 19.09.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के छेड़खानी करने व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-449/2025 धारा 74,351(3),118(1) बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मिशन शक्ति-फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 22.09.2025 को उप निरीक्षक हरिशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से नामजद सुरेश निवासी भरेहठा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 74,351(3),118(1) बीएनएस 7/8पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*2. थाना पड़री पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —*

थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 19.08.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी के साथ छेड़खानी करने, गाली-गुप्ता व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्धमें प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-151/2025 धारा 74,115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मिशन शक्ति-फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारीनिरीक्षक पड़री को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 22.09.2025 को उप निरीक्षक राम आशीष मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अनिकेत दूबे निवासी तिवारीपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 74,115(2),351(3),352,64(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 18 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित हैथाना को0देहात-04

थाना ड्रमण्डगंज-03

थाना सन्तनगर-01

थाना अदलहाट-03

थाना जमालपुर-02

थाना मड़िहान-01

थाना अहरौरा-04


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .