News

बाइक सवार युवक, कुत्ते को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
:
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय गाँव निवासी बाइक सवार युवक, बुधवार को नदीहार बाजार में कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँचीं स्थानीय पुलिस राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।
30 वर्षीय नितेश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बहीकटवां (राजगढ़) बाइक से रंग लेने नदीहार बाजार जा रहे थे, जैसे ही पटेल नगर पहुंचे,सामने से अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयें। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुँचे, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने बताया घायल खतरे से बाहर है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :