• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर में माँ दुर्गा को अपशब्द कहने वाली महिला गिरफ्तार

मीरजापुर में माँ दुर्गा को अपशब्द कहने वाली महिला गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दिनांकः19.09.2025 को यूट्यूब चैनल में सरोज सरगम नामक महिला द्वारा अपने यूजर अकाउंट यूट्यूब में एक गाने का वीडियो अपलोड किया गया ।जिसमें आराध्य माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया । जिससे हिन्दू सम्प्रदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया । उक्त के सम्बन्ध पुलिस मड़िहान थाने में तत्काल एफआईआर पंजीकृत करते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरु किया । इसमें विवेचना में शीघ्रता लाने हेतुसर्विलांस एवं साइबर टीमों को भी नियुक्त किया गया । आज दिनांकः23.09.2025 को पुलिस टीम द्वारा *मुख्य आरोपी सरोज सरगम एवं सह-अभियुक्त उनके पति राममिलन बिन्द को भी गिरफ्तार* किया गया । राममिलन बिन्द के द्वारा ऐसे ऑब्जेक्शनल (आपत्तिजनक) वीडियो का निर्माण तथा निर्देशन किया जाता है । सीनियर ऑफिसर्स केडॉयरेक्शन में सर्विलांस टीम इन्वेस्टिगेशन एवं साइबर टीम समग्र साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है । यह भी उल्लेखनीय है कि सरोज सरगम द्वारा करीब-15 बीघे से ज्यादा वन भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था । जिसको आज संयुक्त टीमों द्वारा मिलकर कब्जामुक्त कराया गया । इस प्रकरण में सम्बन्धित विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .