• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा बाजार के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा बाजार के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

प्राथमिक उपचार के बाद उसे मिर्जापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोनभद्र जिले के कर्मा गांव निवासी कमलावती (42 वर्ष) अपने पति सुरेंद्र मौर्य के साथ मिर्जापुर शहर दवा लेने गई थीं। शाम को घर लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक पचोखरा बाजार के पास पहुँची, वह अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक पर पीछे बैठी कमलावती सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने कमलावती की जांच की। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .