• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्यवाई:- वध करने की नियत से जंगल के रास्ते बिहार लेकर जा रहे कुल 19 राशि गोवंश को पशु तस्करों के कब्जे से किया गया बरामद-

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्यवाई:- वध करने की नियत से जंगल के रास्ते बिहार लेकर जा रहे कुल 19 राशि गोवंश को पशु तस्करों के कब्जे से किया गया बरामद-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दिनांक 21.02.2026 को समय करीब 12.00 बजे मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 नफर गो तस्कर, गोवंश को वध करने की नियत से वेलवा डन्डी जंगल मोरैला से होते हुए बिहार बॉर्डर की ओर लेकर जा रहे है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा टीम गठित करके मोरैला में जंगल में घेराबन्दी कर 19 राशि गोवंश (1-बैल, 6-गाय, 8-बछिया, 4-बछड़ा) बरामद किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

01. प्र0नि0 विनोद यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र मय हमराहियान ।

02. उ0नि0 रामनिवास यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

03. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .