• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजखड़ में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजखड़ में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

रजखड़ घाट से पहले चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर एक बाइक सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। हादसे में एक भाई को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय रावत (45) अपने बड़े भाई संतोष रावत के साथ रॉबर्ट्सगंज स्थित डीएम कार्यालय से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर दुद्धी वार्ड नंबर-1 लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 8 बजे जैसे ही वे रजखड़ घाट के पास पहुंचे, सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में संजय रावत के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनके बड़े भाई संतोष रावत को हल्की चोटें आईं। घायल अवस्था में संतोष रावत ने किसी तरह परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर सुनील की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने रात के समय घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग प्रशासन से की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .