
थाना लालगंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः11.08.2025 को उप-निरीक्षक विजय कुमार राय पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी उमेश उर्फ नन्हे पुत्र स्व0मेवालाल निवासी बहुती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 43 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-05
थाना विन्ध्याचल-02
थाना को0देहात-06
थाना चील्ह-10
थाना पड़री-02
थाना लालगंज-02
थाना हलिया-01
थाना ड्रमण्डगंज-07
थाना अदलहाट-04
थाना मड़िहान-04