• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_बीज गोदाम प्रभारी का रोका वेतन, एडीओ एजी को प्रतिकूल प्रविष्टि_

_बीज गोदाम प्रभारी का रोका वेतन, एडीओ एजी को प्रतिकूल प्रविष्टि_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़। विंध्याचल मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को पटेहरा में निर्माणाधीन कृषि कल्याण केंद्र एवं राजकीय कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किए। बीज गोदाम की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि बीज वितरण से प्राप्त धनराशि को चालान के माध्यम से जमा किया गया था। लेकिन चालान प्रभारी ने उसे पेश नहीं किया। इस पर उन्होंने ने बीज गोदाम प्रभारी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने का आदेश दिया। ठीक प्रकार से देखरेख न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया

निर्माणाधीन कृषि कल्याण केंद्र के निरीक्षण में मौके पर 80 प्रतिशत कार्य तो पूरा मिला लेकिन पर्श आदि का काम अधूरा मिला। इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। राजकीय कृषि बीज गोदाम पहुंचे संयुक्त कृषि निदेशक ने गोदाम प्रभारी से बीजों की उपलब्धता एवं वितरण आदि के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने राजकीय कृषि बीज भंडार का दो दिनों में में सत्यापन कर जिला कृषि अधिकारी से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद संयुक्त कृषि निदेशक गोपलपुर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कैंप का भी औचक निरीक्षण किए। पंचायत सहायक मौके पर उपस्थित मिले लेकिन लेखपाल गायब रहे। शिविर में शुक्रवार को 52 किसानों का पंजीकरण कराया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .