• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_विदाई कईसे करी , भक्तो के साथ साथ आज मां की विदाई मे आसमान के देवता भी रो दिए_

_विदाई कईसे करी , भक्तो के साथ साथ आज मां की विदाई मे आसमान के देवता भी रो दिए_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र । मधुपुर में 3 अक्टूबर शुक्रवार को महामंगला गौरी पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते समय पूजा पण्डाल में जितने भी भक्तगण महिलाएं ,बच्चे, बूढे, जवान थे विदाई कइसे करी दिल में बाड़ू तू के गीतों पर सभी लोग रोने लगे । यहां तक कि इन्द्र देवता भी रो दिए मां की विदाई के समय ।विसर्जन में माता रानी के सभी भक्त महामंगला गौरी पूजा समिति के कार्यकर्ता शंकर भगवान मंदिर दुर्गा पूजा पण्डाल में मां की पूजा अर्चना कर नवीन सब्जी मंडी दक्षिण त्रिमुहानी , पुरानी सब्जी मंडी उत्तरी त्रिमुहानी से होते हुए पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए रथ पर सवार मां दुर्गा,मां लक्ष्मी,श्री गणेश,मां सरस्वती श्री कार्तिकेय की झांकी व ढोल नगाड़ों और डी जे पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते और माता का जयकारा लगाते तेज बारिशों में भीगते हुए मां दुर्गा की विदाई समारोह को सकुशल सम्पन्न कराए । शोभायात्रा में शामिल सैंकड़ों महिला पुरूष और बच्चे तेज बारिश में भीगते हुए नाचते गाते भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए । पूजा समिति ने सफल आयोजन के लिए कमेटी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा अपने दल बल के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .