• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र:गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम_

_सोनभद्र:गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

डाला (सोनभद्र)/चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय एक महिला गिरकर अचानक घायल हो गई। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर बर्वाडीह पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने के बाद गुरमुरा प्लेटफार्म पर उतर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पार्वती उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी राम सिंह गोंड़ निवासी पनारी टोला पंचमखाड़ी थाना चोपन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्रार्थमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह घायल महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के पति राम सिंह गोड़ ने बताया कि किसी कार्यक्रम में दुद्धी सम्मिलित होने के बाद शुक्रवार की शाम बरवाडी पैसेंजर से वापस घर आ रही थी। कि उतरते समय गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल हो गई थी। शनिवार की सुबह इलाज के द्वौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस अप्रिय हृदय विदारक घटना से पूरे ग्रामीणों में मातम छाया रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .