• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_साइबर सेल जनपद सोनभद्र व थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका का फ्राड हुआ 19000/-( उन्नीस हजार) रूपये वापस कराये गये_

_साइबर सेल जनपद सोनभद्र व थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका का फ्राड हुआ 19000/-( उन्नीस हजार) रूपये वापस कराये गये_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आवेदिका सृष्टि भट्ट मिश्रा पुत्री स्व0 बसन्त कुमार भट्ट मिश्रा निवासी स्थायी पता ग्राम बस स्ट्रीट जयपुर ,जाजपुर ओडिशा वर्तमान पता अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके धनराशि ठग ली गई थी । आवेदिका की लिखित तहरीर पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 226/2024 धारा 66D आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना निरीक्षक इरफान अली द्वारा प्रचलित है विवेचना के क्रम में NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल/पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि में से 19000/- ( उन्नीस हजार) रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनाँक 17.01.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । इसके पूर्व में दिनाँक 25.12.2024 को आवेदिका का 120440/- रुपये वापस कराया गया था । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

 

धनराशि वापस कराने वाली टीमः–

1. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन सोनभद्र ।

2. निरीक्षक अपराध/ साइबर प्रभारी इरफान अली थाना चोपन सोनभद्र ।

3. कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार थाना चोपन सोनभद्र।

4. साइबर हेल्प डेस्क का0 सुनील कुमार थाना चोपन सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .