
_थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 13/25 धारा 303(2), 317(2)बी.एन.एस 2023 में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा दिनांक 27.02.2025 को मु0अ0सं0 13/25 धारा 303(2), 317(2)बी.एन.एस 2023 थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कौशल तिवारी पुत्र राधाकृष्ण तिवारी निवासी ग्राम डोमरिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्रको नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया .
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2. उ0नि0 वीरेन्द्र राय थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3. का0 मनोज कुमार यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।