
_थाना कोन पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदक के फ्राड हुई धनराशि कुल 5666/-रुपये उसके मूल खाते में कराया गया वापस_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रामप्यारे तिवारी पुत्र कमलकान्त निवासी ग्राम पिपरखाड़ केवाल थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 5666/- की धनराशि फ्राड कर ली गयी जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया था।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एंव क्षेत्राधिकारी ओबरा के दिशा निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोन के कुशल नेतृत्व में थाना कोन की साइबर टीम द्वारा अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा NCRP PORTAL से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित बैंक शाखा को जरिए ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशी 5666/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलता पूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना कोन की साइबर टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।
धनराशि वापस कराने वाली टीम-
1- प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 रंजीत कुमार थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3- क0आ0 हे0का0 थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4- आरक्षी अमृतांशुराज थाना कोन जनपद सोनभद्र।
5- महिला आरक्षी शिखा कुमारी थाना कोन जनपद सोनभद्र।
नोट- साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लागिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें