
_पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात परेड का किया निरीक्षण_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
परेड में सम्मिलित पुलिस बल व RTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने हेतु लगवाई गई दौड़, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश-
परिवहन शाखा, आरटीसी बैरक, मेस, स्टोर रूम एवं थाने से आयी यू0पी0-112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण-
मेस में बने भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता को किया गया चेक आज दिनांक 10.10.2025 को श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु समस्त RTC आरक्षियों व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवाई गई साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारायूपी-112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख एवं कुशल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों से आयी वाहनों, परिवहन शाखा, स्टोर रुम, आरटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, आरटीसी स्कूल आदि का भी गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मेस में बने भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता को चेक किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करें ताकि पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी व जनहितकारी बन सके