• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस की कड़ी कार्यवाही_

_मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस की कड़ी कार्यवाही_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247.

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में आज दिनांक 20.11.2025 को “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के तहत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जनपद भर में व्यापक चेकिंग, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की गई। कुल 1470 चालान व 01 वाहन सीज की कार्यवाही की गई, जिनका विवरण इस प्रकार है—

 

ड्रिंक एण्ड ड्राइव – 21

बिना नंबर प्लेट – 63

अन्य धाराएँ (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न आदि) – 1386

 

यातायात पुलिस द्वारा जगह–जगह पर स्टैटिक चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर आमजन को सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा, ओवरलोडिंग व नशे में वाहन न चलाने के नियमों की जानकारी दी गई। लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु पम्पलेट, सुरक्षा संदेश एवं महिला सुरक्षा से संबंधित “मिशन शक्ति” के दिशा–निर्देश भी वितरित किए गए।

 

*अधिकारियों ने बताया कि—*

*“यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। एक छोटी सी लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी घातक साबित हो सकती है। पुलिस का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि जन–जन को सुरक्षित रखना है।”*

 

सोनभद्र पुलिस द्वारा निर्धारित समयावधि में ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनपद में सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति अधिकतम जागरूकता विकसित हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .