• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र दुद्धी पुलिस द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डुमरडीहा मे घर-घर जल मिशन के अंतर्गत जी0वी0पी0आर0 कम्पनी द्वारा बिछाई जा रही पाईप की चोरी कर रहे 02 नफर अभियुक्तगण को मय वाहन किया गया गिरफ्तार_

_सोनभद्र दुद्धी पुलिस द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डुमरडीहा मे घर-घर जल मिशन के अंतर्गत जी0वी0पी0आर0 कम्पनी द्वारा बिछाई जा रही पाईप की चोरी कर रहे 02 नफर अभियुक्तगण को मय वाहन किया गया गिरफ्तार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.02.2025 को समय करीब 23.00 बजे 02 नफर अभियुक्तगण 1.अभिषेक यादव पुत्र सुकुल यादव, 2.दिनेश पुत्र विफल यादव निवासीगण जपला थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा मिलकर जी0वी0पी0आर0 कम्पनी द्वारा घर-घर जल मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही पाईप चोरी करके मालवाहक वाहन से ले जाते हुए कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा अभियुक्तगण को वाहन सं0 UP64 AT 8605 मे लदे पाईप के साथ पकड़ लिया। वादी अजय शर्मा पुत्र निर्मल शर्मा निवासी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र से प्राप्त लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-36/2025 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.अभिषेक यादव पुत्र सुकुल यादव निवासी जपला थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

2.दिनेश पुत्र विफल यादव निवासी जपला थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

 

बरामदगी का विवरण-

वाहन संख्या UP64AT 8650 मे लदे जी0वी0पी0आर0 कम्पनी एचपीईपी 63mm पीएन 8 की लगभग 300 मी पाईप बरामद ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 उमाकांत सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

2.हे0का0 उमेश यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

3.हे0का0 अशोक कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .