• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम रोकथाम जागरुकता / चेकिंग अभियान_

_श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम रोकथाम जागरुकता / चेकिंग अभियान_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

श्री बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र व श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन जागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 21-08-2025 को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी सोनभद्र (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहगंज व घोरावल कस्बा में मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया व चेकिंग की गयी ।अभियान के अंतर्गत दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक एएचटी हरेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरुकता व चेकिंग अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी से प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .