• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पुलिस ने सुलझाई गुत्थी: खेत में बिछाए तार के करंट से हुई थी युवक की मौत, 8 किमी दूर फेंका था शव; तीन गिरफ्तार_

_पुलिस ने सुलझाई गुत्थी: खेत में बिछाए तार के करंट से हुई थी युवक की मौत, 8 किमी दूर फेंका था शव; तीन गिरफ्तार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र जिले में लापता युवक का शव जंगल में मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैसोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव के पास जंगल में लापता युवक का शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जंगली पशुओं को पकड़ने के लिए बिछाए गए तार के करंट से युवक की मौत हुई थी। घटना के बाद शव को आठ किमी दूर जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव के पास जंगल में लापता युवक का शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जंगली पशुओं को पकड़ने के लिए बिछाए गए तार के करंट से युवक की मौत हुई थी। घटना के बाद शव को आठ किमी दूर जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शव को बीएचयू में फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। युवक के शरीर पर जलने के निशान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मौत के नए कारणों का खुलासा हुआ। हाथीनाला एसओ भैया एसपी सिंह ने बताया कि दिनेश की मौत जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए खेत में बिछाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से हुई थी।

 

 

पुलिस ने इस मामले में साऊडीह तिराहे के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रजखड़ निवासी मनोज कुमार मौर्य, रवींद्र कुमार और गड़दरवा निवासी मनोज गोंड के रूप में हुई।

 

एसओ के मुताबिक, मनोज गोंड के खेत में आलू बोया हुआ है। इसे जंगली सुअरों से बचाने के लिए मनोज कुमार मौर्य व रवींद्र कुमार के साथ मिलकर उसने खेत के चारों तरफ बिजली का तार बिछाया था। इसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दिनेश की मौत हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .