
_शोहदों पर पुलिस की पैनी नजर बेवजह घुमने फिरने वालों पर होगी कार्रवाई_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आधा दर्जन से ऊपर लोगों पर हुई कार्रवाई ।
चोपन/ सोनभद्र – लां इन आर्डर को ध्यान में रखते हुए चोपन पुलिस ने रात्रि गस्त बढ़ा दी है सार्वजनिक स्थानों से लगायत मेला क्षेत्रों में जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है साथ ही सादे वेश में भी पुलिस को लगाया गया है ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो सके वहीं रात्रि में बेवजह घुमने फिरने वालों पर भी पुलिस कड़ी निगहबानी कर रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि शोहदों एवं रात्रि में बेवजह घुमने फिरने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है त्योहारों का समय चल रहा है यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा अराजकता पैदा किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी उन्होंने कहा कि रात्रि गस्त बढ़ा दी गई ताकि कहीं भी कोई बात हो तो समय रहते पुलिस पहुंच कर कार्यवाही कर सके। गौरतलब है कि बिती रात बेवजह घुमने फिरने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आधा दर्जन से ऊपर लोगों पर कार्रवाई की है जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।