
_मिशन शक्ति 5.0 : नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु सोनभद्र पुलिस का जनपद-व्यापी जागरूकता अभियान”_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद-व्यापी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं अधिकारों का सशक्त संदेश दिया गयापुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0)* के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर अपराधों के नवीन तरीकों, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच–बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के संबंध में सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से बताया गया कि साइबर अपराधी प्रायः डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं, अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ओटीपी को साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।
मिशन शक्ति टीम द्वारा आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना देने पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
“नारी की सुरक्षा केवल दायित्व नहीं, बल्कि सोनभद्र पुलिस का संकल्प है।”
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त महसूस कर सके।