• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_चोपन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण_

_चोपन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चोपन /सोनभद्र – भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जी के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ एवं जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री एवं जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप पूर्ण कराई जाएं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, नगर पंचायत चोपन चेयरमैन उस्मान अली, संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह,उमेश पटेल, उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, मंच निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .