• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_ओलियर घाट स्थित रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग , मीरजापुर_

_ओलियर घाट स्थित रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग , मीरजापुर_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग,हुई हजारों की क्षति♠

 

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलियर घाट स्थित एक रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपए की क्षति हो गई। शहर कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि शहर के ओलियर घाट के पास रेस्टोरेंट हैं। दोपहर रेस्टोरेंट के किचन के चिमनी में आग लग गई। किचन में मौजूदकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। किचन से धुएं का गुबार उठता देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। शहर कोतवाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत और अधिक क्षति नहीं हुई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .