• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, चार पर प्राथमिकी_

_हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, चार पर प्राथमिकी_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जिगना। चड़ेरू चौकठा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री मंगला प्रसाद की बुधवार को इलाज के दौरान मौत मामले में जिगना पुलिस ने आरोपी चारों लाइन मैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।चड़ेरु चौकठा गांव निवासी मंगला प्रसाद (30) 28 अक्तूबर को गांव में बिजली पोल पर चढ़कर तार ठीक रहे थे। करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घायलावस्था में मंगला ने महेंद्र कुमार के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह जिगना पावर हाऊस के उमाकांत, एम कुमार, रमाकांत, शुभम कुमार के संरक्षण में काम कर रहा थाइलाज के लिए रुपये की मांग की थी। बुधवार को मंगला की मौत होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना एसआई जय जय राम को सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .