
_लाख रुपये मिलने के बाद भी नहीं हटे बिजली के खंभे, रुका नाला निर्माण_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रॉबट् र्सगंज नगर में विघुत पोल न हटने से नाले का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों में सामंजस्य न होने से बिजली पोल की शिफ्टिंग नहीं हो पाई। इससे जलनिकासी की समस्या गहरा गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। आठ माह पहले नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित आदर्श इंटर कॉलेज (हाइडिल मैदान) मोड़ और कचहरी तिराहे के पास नाले का निर्माण शुरू हुआ था। विद्युत पोल न हटने से कई स्थानों पर नाले का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। नाले का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से विद्युत पोल की शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम से पत्राचार किया गया था। इसके लिए 62 लाख रुपये निगम को दे दिए गए थे। बावजूद इसके बिजली के पोल नहीं हटे। महिला थाना, हाइडिल मोड़ और कचहरी तिराहे के पास जलनिकासी न होने स बारिश का पानी सड़क पर पानी जमा है