• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_कोयला लदे ट्रक ने दंपती को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; वाहन लेकर चालक फरार_

_कोयला लदे ट्रक ने दंपती को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; वाहन लेकर चालक फरार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर चोपन थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां पत्नी की माैत हो चुकी थी, वहीं, पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला-बाड़ी के पास शुक्रवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, चोपन बैरियर निवासी रामसेवक पटेल (55) अपनी पत्नी शांति देवी (52) के साथ तीन दिन पहले दुद्धी स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे डाला-बाड़ी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद शांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति रामसेवक कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में तड़पते हुए पड़े थे।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामसेवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

चोपन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .