• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_30 वर्ष पुराना चिलबिल का पेड़ काटा, सभासद पति पर आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल_

_30 वर्ष पुराना चिलबिल का पेड़ काटा, सभासद पति पर आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*_मीरजापुर_*

 

_शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित मोर्चाघर ग्राउंड में लगभग 25-30 वर्ष पुराने हरे-भरे चिलबिल के पेड़ को काट दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सभासद पति शशिधर साहू पर पेड़ कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।_

 

_स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विशालकाय हरे पेड़ को जबरन दबंगई दिखाकर काट दिया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि दशकों पुराने पेड़ को काटना पड़ा और संबंधित वन विभाग को कानों-कान खबर तक नहीं हुई।_

 

_हरे पेड़ की कटाई को लेकर वन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना अनुमति इतने पुराने पेड़ की कटाई कैसे संभव हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।_

 

_पेड़ कटान की घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पर्यावरण प्रेमियों ने भी घटना पर रोष जताते हुए कहा कि हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।_

 

_इस संबंध में वन विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल सका है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।_


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .