• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पूर्व मध्य रेलवे चोपन विद्युत विभाग में कार्यरत सुरेन्द्र कुमार यादव का विदाई समारोह हुआ सम्पन्न।

_पूर्व मध्य रेलवे चोपन विद्युत विभाग में कार्यरत सुरेन्द्र कुमार यादव का विदाई समारोह हुआ सम्पन्न।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चोपन/सोनभद्र – शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे चोपन वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत विभाग चोपन कार्यालय में कार्यरत सुरेंद्र कुमार यादव का स्वैच्छिक स्थानांतरण चोपन से हजारीबाग होने पर विदाई समारोह रखा गया जहां कार्यक्रम में आये विभाग के इंचार्ज सहित सभी कर्मचारी साथियों को सुरेन्द्र कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत चोपन चंदन कुमार श्रीवास्तव ने सुरेंद्र जी के अगले सुनहरे पल के लिए आशीर्वाद दिया व उनके अच्छे कार्यकाल की प्रशंसा किया तो वहीं विभाग के लल्लन कुमार ने पूरे विस्तार से सुरेंद्र जी के कार्यकाल को बताया और आफताब खान ने अपने मुखार बिंदु से आशीर्वाद दिया । मंच संचालन शाकिब खान के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने माला पहनाकर सुरेंद्र जी के साथ नौकरी के दौरान बिताए हुए पल को बारी बारी से बताने का कार्य किया और श्री सुरेन्द्र के अगले जीवन के लिए सभी ने प्यार दिया। इस मौके पर ए.के.सिंह,मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, आकांक्षा कुमार, राम बाबू, चंद्रभान राम, कृष्णा ठाकुर, संतोष कुमार, रविंदर कुमार सहित विभाग के इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .