• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मिर्जापुर जनपद के कई थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की कार्रवाई_

_मिर्जापुर जनपद के कई थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की कार्रवाई_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैंउक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 03.04.2025 को उप-निरीक्षक शेषनाथ साहनी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत से अभियुक्त गिरजा बियार निवासी सिउर पहाड़ी थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-66/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गयाथाना जमालपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व कारतुस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार —*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘सोमेन बर्मा’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांक 03.04.2025 को उप निरीक्षक मो0नसीम खां मय पुलिस टीम द्वारा थाना जमालपुर क्षेत्र से अभियुक्त आसु सिंह निवासी भापतपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0स0 – 49/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3-थाना को0देहात पुलिस द्वारा 1 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.04.2025 को उप निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी राजा चौहान निवासी धौरूपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

4-थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.04.2025 को उप निरीक्षक सुरेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी आदित्य कुमार पाण्डेय निवासी कुशहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गयाथाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.04.2025 को उप निरीक्षक ईश्वरचन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1. नन्दलाल पुत्र अमृत लाल निवासी खण्डवर मझारी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर व 2. किडू कोल निवासी मंझारी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

6-.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —

थाना थाना चुनार-04

थाना अदलहाट-01

थाना जिगना-07

थाना अहरौरा-02


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .