• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक मॉडल गोशाला बनवाएं : डीएम_

_प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक मॉडल गोशाला बनवाएं : डीएम_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक मॉडल गोशाला बनवाएं : डीएम

 

 

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम पवन कुमार गंगवार ने जिले केे सभी विकास खंडों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की।

 

उन्होंने ग्रामीण अंचलों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गोशालाओं के सुंदरीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक-एक माॅडल गोशाला बनाया जाए।

कहा कि ऐसे गोशाला में स्वस्थ गोवंशों के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रत्येक गोशालाओं में बीडीओ निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट सीडीओ को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी गोशालाओं में चारा, खरी, चूनी, पेयजल उपलब्ध होने के साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए सभी बीडीओ से कहा कि विकास योजनाओं में व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्यों में तेजी लाएं ताकि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुश्रवण पुस्तिका की रैकिंग में सुधार लाया जा सके। एनआरएलएम में गठित समूहों को सक्रिय करने तथा सक्रिय समूहों के रिवाल्विंग फंड में बैंकों से संपर्क करते हुए ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलाधिकारी ने बीडीओ हलिया, नरायनपुर, जमालपुर व छानबे को 150-150 तथा अन्य शेष विकास खंडों में 100-100 सामूहिक विवाह के आवेदन पत्र को 20 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक दशा में भरवाते हुए सत्यापन आदि कराकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नवंबर के प्रथम सप्ताह में सामूहिक विवाह कराया जा सकें।

उन्होंने फैमिली आईडी, गोशालाओं का सुंदरीकरण, ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले बैठकों को समयबद्ध तरीके से कराए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि दो अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रत्येक दिन खुली बैठक कराए जाने के अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व एएनएम खुली बैठक में पहुंचकर कैम्प लगाते हुए लोगो की जांच व स्वास्थ्य विभाग के संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। बैठक में परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, सीवीओ डा. बीपी पाठक सहित सभी बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .