• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल द्वारा सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज का किया निरीक्षण_

_मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल द्वारा सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज का किया निरीक्षण_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल द्वारा सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज का किया निरीक्षण

 

थाना रॉबर्ट्सगंज की सलामी गार्द द्वारा मण्डलायुक्त महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गयाआज दिनांक 28.03.2025 को मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल श्री बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।सर्वप्रथम महोदय को थाना रॉबर्ट्सगंज की नियुक्त सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरकमेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनकर उनके शिकायतों की शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये ।

 

*इस मौके पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी सहित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .