• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, पहले ग्रामीणों ने बचाया; दो घंटे बाद फिर कूदकर दी जान_

_पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, पहले ग्रामीणों ने बचाया; दो घंटे बाद फिर कूदकर दी जान_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां साढ़ू के घर आए युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद उसके ये कदम उठाया। मिर्जापुर जिले में चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ गांव में साढ़ू के घर आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूद कर जान दे दी। दो घंटे पहले भी वह कुएं में कूदा था। तब ग्रामीणों ने बाहर निकालकर जान बचाई थी।मड़िहान थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी मुन्नू गौड़ (26) अपनी पत्नी के साथ चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ गांव में अपने साढू छोटे लाल के घर उनकी पुत्री की शादी में शामिल होने आया था। बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गुस्से में वहां से गया। इसके बाद घर से थोड़ी दूर एक कुएं में जाकर कूद गया। कूदते समय ग्रामीणों ने उसे देख लियाग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकालकर जान बचाई। दो घंटे बाद वह फिर उसी कुएं में जाकर कूद गया। इस बार उसे किसी ने नहीं देखा। काफी देर तक वह उसी में पड़ा रह गया। किसी ने कुएं में पड़ा देखकर उसके साढ़ू के घर आकर सूचना दी। लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

 

शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे लाल के घर शुक्रवार को पुत्री की बरात आनी है। उससे पहले उसके साढ़ू की मौत से माहौल गमगीन हो गया है। सीओ मंजरी राव ने बताया कि साढ़ू के घर आए युवक ने पत्नी से किसी बात पर नाराज होकर कुएं में कूद कर जान दे दी। इससे पहले एक बार कूदा तो ग्रामीणों ने बचाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .