• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 19000/-( उन्नीस हजार) रुपये वापस कराये गये_

_साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 19000/-( उन्नीस हजार) रुपये वापस कराये गये_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा आवेदक राजेश कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी पनिकप खुर्द थाना रायपुर जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 19000/- रुपये का साइबर फ्राड कर ट्रांसफर कर लिया गया था। उपरोक्त प्रकरण की जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक राजेश कुमार उपरोक्त का 19000/- रुपये उनके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .