• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र: एसडीएम सदर के कार्यप्रणाली और कथित दुर्व्यवहार से नाराज लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार_ 

_सोनभद्र: एसडीएम सदर के कार्यप्रणाली और कथित दुर्व्यवहार से नाराज लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार_ 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

राबर्ट्सगंज। एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली और कथित दुर्व्यवहार से नाराज लेखपालों ने सोमवार को संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया। शाम करीब सात बजे लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर एसडीएम सदर के तबादले की मांग उठाई। लेखपालों का आरोप है कि उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी के विरोध में संगठन ने कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है।

लेखपालों ने आरोप लगाया कि कार्य के दौरान उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। सोमवार को आक्रोशित लेखपालों ने कामकाज ठप कर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया।

रामचंद्र पर विभागीय कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी

लेखपालों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 24 से जुड़े एक मामले में पत्थरगढ़ी और फील्डबुक जमा नहीं करने के आरोप में लेखपाल रामचंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। लेखपालों का कहना है कि रामचंद्र का डीपीसी प्रकरण भी चल रहा है। जांच अधिकारी की ओर से जांच आख्या प्रस्तुत किए जाने के बावजूद विभागीय कार्रवाई समाप्त नहीं की गई है।

लेखपाल संगठन ने पूरे मामले में निष्पक्षता से विचार करते हुए कार्रवाई की समीक्षा करने तथा एसडीएम सदर के तबादले की मांग की है। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .