• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सार्वजनिक स्थलों – जैसे बाजार, शिक्षण संस्थान, चौराहे एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे:-

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

उज्ज्वला योजना

आयुष्मान भारत योजना

इत्यादि की जानकारी दी गई।

 

साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे:-

1090 (महिला हेल्पलाइन)

112 (आपातकालीन सेवा)

102 (स्वास्थ्य सेवा)

108 (एम्बुलेंस सेवा)

1930 (साइबर हेल्पलाइन)

का प्रचार-प्रसार करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

 

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व किशोरियों को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया कि किसी भी असुविधा या संकट की स्थिति में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .