News

मिर्जापुर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:बिरोही स्टेशन के पास मिला शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। बिरोही स्टेशन के पास कर्णावती नदी पुल के निकट एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।मृतक मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरेठा क्षेत्र का रहने वाला था। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही अष्टभुजा चौकी प्रभारी कृष्ण कांत तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान दयालचंद शोर पुत्र बृंदावन निवासी मध्यप्रदेश जनपद सागर के रूप में हुई है
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :