News

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247थाना क्षेत्र के भौरुपुर साटन पट्टी गांव में मजदूरी करने गए अली उमर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी अली उमर उर्फ बादी (28) पुत्र शहाबुद्दीन पड़ोस के गांव भौरुपुर साटन पट्टी गांव में शनिवार की सुबह छह बजे घर से मजदूरी करने एक कबाड़ की दुकान पर गया था।
सुबह 10 बजे के अली उमर ऊर्फ बादी करंट की चपेट मे आकर झुलस गया। कबाड़ दुकानदार अली उमर को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गया। जहां चिकित्सक रत्नाकर मिश्र ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :